अल्मोड़ा: जिले के अस्पतालों में 12 नये चिकित्सकों की हुई तैनाती, मिलेगी राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अस्पतालों में 12 नये चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

इतने शिक्षकों की तैनाती

जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी का कहना है कि चिकित्सकों की लमगड़ा, देघाट, हवालबाग, भिकियासैंण, दन्या, नैल, चौखुटिया, भैंसियाछाना, भतरौंजखान, जैती, द्वाराहाट, ताड़ीखेत में तैनाती दी जाएगी। इससे बीमार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।