अल्मोड़ा: पौराणिक देवी मंदिर का हुआ लोकार्पण, 300 वर्ष से भी अधिक पुराना है मां देवी का यह मंदिर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में सल्ट विधायक महेश जीना ने देघाट में पौराणिक देवी मंदिर का लोकार्पण किया।

मंदिर का लोकार्पण

जानकारी के अनुसार शनिवार को मंदिर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि देवी मंदिर 300 वर्ष से भी अधिक पुराना है। बताया कि इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए कुमाऊं के साथ-साथ गढ़वाल से भी लोग पहुंचते हैं। जिस पर लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने इसके लिए 86 लाख रुपये स्वीकृत किए। मंदिर को बनाने में दो वर्ष का समय लगा। शनिवार को मंदिर का लोकार्पण किया गया।