उत्तराखंड पंहुचे पीएम नरेंद्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत, मौसम खराब होने की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी का हवाई दौरा रद्द, उच्च स्तरीय बैठक जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आज पंहुचे।

हवाई दौरा रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेकिन मौसम खराब होने की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी का हवाई दौरा रद्द कर दिया गया है। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया।

दी यह जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस गए। प्रधानमंत्री अभी जोलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक ले रहे हैं। इसके बाद वह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए आपदा प्रभावितों और राहत व बचाव में लगी टीमों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री विशेष विमान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं द्वारा जानकारी दी गई है