अल्मोड़ा: साइबर ठगों का बढ़ता जाल, डॉलर करेंसी का लालच देकर महिला से ठगे 75 हजार रूपए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर से एक मामला सामने आया है। कोतवाली में दी तहरीर में खीराकोट निवासी महिला ने बताया कि उसे एक इंटरनेशन नंबर से चार सितम्बर को फोन आया था। सामने वाले ने अपने आप को महिला का भाई बताया। उसने कहा कि वह सोना और डॉलर करेंसी लेकर देश वापस लौट रहा है। जिसकी उसने फोटो भी भेज दी। कुछ देर बाद साइबर ठग ने महिला को झांसे में लेकर कस्टम में पकड़े जाने की बात कही। क्यूआर कोड भेज सोना और करेंसी छुड़ाने को दो बार में 36000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पांच सितम्बर को ठग ने पुलिस की ओर से पकड़े जाने की बात कही। इस बार महिला ने 39000 रुपये की रकम दे दी। यहां महिला सोना और डॉलर करेंसी का इंतजार करती रही, वहां साइबर ठग ने फोन बंद कर दिए।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद में महिला को साइबर ठगी का एहसास हुआ। अब महिला ने सोमेश्वर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।