अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के हवालबाग मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा हवालबाग मण्डल द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आज हवालबाग मण्डल के खत्याड़ी के रामलीला मैदान में व उसके आस पास के रास्तों की सफाई का वृहद अभियान चलाया गया।
किया प्रतिभाग
जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट, जिलामंत्री सुनील बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनन्द कनवाल, जिला सोशल सह सयोजक मदन बिष्ट, महामंत्री सुंदर मटियानी, मनीष बिष्ट, मण्डल उपाध्यक्ष कुंदन कुमार बिष्ट,विनोद कनवाल ,मण्डल मंत्री किशन बिष्ट,आनंद डंगवाल, हरीश कनवाल, शक्ति केंद्र सयोजक अर्जुन बिष्ट, सुरेश लोहनी,बूथ अध्यक्ष पुष्कर कनवाल, पूर्व मीडिया प्रभारी राजन बिष्ट, ललित कनवाल, गोकुल कनवाल, ललित खोलिया,जगदीश नगरकोटी, जगत भट्ट, हितेश नेगी आदि कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।