अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ
जिसमें आज गुरुवार को प्रतियोगिता के तहत दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के खेल मैदान में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया।
प्रतियोगिता का आयोजन
आज प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं के बीच दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं, विद्यालय में सहभोज का भी आयोजन किया गया।
रहें मौजूद
इस मौके पर प्रवक्ता खजान चंद्र कांडपाल, चन्द्र प्रकाश बिष्ट, मनोज कुमार पाठक, गणेश जोशी, मोहन चन्द्र भट्ट, नरेन्द्र सिंह बनकोटी, निर्मला लोहुमी, प्रीतिका भटनागर, शर्मिला, ललिता रौतेला, संगीता पंत, डॉ इन्द्रा बिष्ट, चन्द्र प्रकाश बिष्ट, ललिता रौतेला, चन्द्र शेखर, मनोज जोशी, गोविन्दी, अंजना नेगी आदि मौजूद रहे।