उत्तराखंड: कल आयोजित होने वाली UKSSSC परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कल रविवार को प्रदेश में UKSSSC परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने आगामी नवरात्रि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और UKSSSC परीक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसपी स्तर के अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही सर्किल अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें। साथ ही, रात्रि गश्त, जोनल चेकिंग, ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल बरामदगी, झपटमारी, एनडीपीएस और अन्य आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर रखें।