अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष को पितृ शोक, जिले व प्रदेश के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’ के पिता राम चंद्र सिंह “राही जी ” का 92 साल की उम्र में कुछ दिनों पहले निधन हो गया।

दी श्रद्धांजलि

आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश व अल्मोड़ा जिले के पदाधिकारियों ने एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जताया शोक

शोक व्यक्त करने वालो में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे, सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट, मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश प्रभारी युवा आफताब हुसैन, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, उपाध्यक्ष सचिन बोरा, सचिव प्रदीप ढैला, उपसचिव धैर्य बगड़वाल, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, मीडिया प्रभारी अर्जुन रावत, प्रचार मंत्री योगेश मलाड़ा, रानीखेत व्यापार मंडल प्रभारी बलवंत सिंह रावत, रानीखेत नगर व्यापार मंडल सदस्यता प्रमुख संदीप पाठक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि उपस्थित रहें।