हल्द्वानी: इस महाविद्यालय में एबीवीपी ने लहराया जीत का परचम, इन पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में एबीवीपी ने जीत का परचम लहरा दिया है।

विजयी प्रत्याशियों को एबीवीपी करेगी सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में एबीवीपी के जिला संयोजक धीरज गडकोटी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन ने महिला कॉलेज में सभी पदों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर दीक्षा मेहरा, संयुक्त सचिव पद पर यामिनी नगदली, सांस्कृतिक सचिव पद पर ऋषिका ने निर्विरोध जीत दर्ज की। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर रिया सिंह बोहरा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर पूजा रंगवाल और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर भावना आर्या की निर्विरोध जीत हुई।