अल्मोड़ा: मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण पर पंहुची औषधि निरीक्षक, स्टॉक वेरिफ़ाई ना कराने व एनआरएक्स रजिस्टर नहीं मिलने पर एक फर्म पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्राप्त आदेशों के क्रम में स्वास्थ्य सचिव एवं अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 25/09/25 को नशा मुक्त उत्तराखंड एवं स्प्यूरीयस दवाओं की रोकथाम हेतु अभियान के तहत औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा पूजा जोशी ने मेडिकल स्टोरो पर औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की।

किया औचक निरीक्षण

जिसमे एक  मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में एनआरएक्स पाए जाने पर और निरक्षण के दौरान स्टॉक वेरिफ़ाई ना कराने पर एवं एनआरएक्स रजिस्टर नहीं मिलने पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन 1940 के तहत फर्म के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गयी साथ ही 2 संदिग्ध औषधियों के नमूने भी लिए गये एवं राजकीय विश्लेषक रुद्रपुर को जांच हेतु भेजे गए। इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोर को निर्देश दिए गए कि एनआरएक्स दवाई का स्टॉक मेंटेन रखें। उक्त कार्यवाही जनपद में आगे भी जारी रहेगी।