उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अक्टूबर में लोक निर्माण विभाग को प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना होगा।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग को प्रदेश की सभी सड़कों को 31 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने कहा कि इसे अभियान के रूप में चलाते हुए साप्ताहिक समीक्षा की जाए। इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में सभी विभाग कार्यों को धरातल पर उतारने में तेजी लाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्राथमिकता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। सभी सड़कें निर्धारित समय तक गड्ढा मुक्त की जाएं। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।