उत्तराखंड: रेडक्रास सोसायटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ अनिल वर्मा ने 155 बार किया रक्तदान, रियल लाइफ हीरो अवार्ड से हुए सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस कंबाइंड (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च , हर्रावाला, देहरादून में राज्य स्तरीय विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

किया गया सम्मानित

यह आयोजन चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार की स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल, उत्तराखंड द्वारा किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समारोह में रेडक्रास सोसायटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ अनिल वर्मा को सम्मानित किया गया। उन्हें 155 बार रक्तदान करने पर रियल लाइफ हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अब तक 80 बार रक्तदान कर चुके विचार एक नई सोच संस्था के संस्थापक व समाजसेवी राकेश बिजल्वाण, पूर्व एनसीसी अधिकारी मेजर प्रेमलता वर्मा, लेफ्टिनेंट स्वाति शर्मा, नारायण सिंह राणा सहित वक्ता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।