उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की जांच जारी है।
जनसुनवाई का आयोजन
बीते 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका पेपर लीक होने को लेकर युवाओं में आक्रोश था। जिस पर युवाओं ने सीबीआई जांच की मांग उठाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पेपर लीक प्रकरण की जांच को लेकर गठित न्यायिक आयोग की जनसुनवाई में शनिवार को युवाओं ने कहा है कि सीबीआई जांच जारी रहे, लेकिन परीक्षाएं रोकना समाधान नहीं है।
की यह मांग
रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्किट हाउस, काठगोदाम में हुई दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, नागरिकों, शिक्षकों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विचार रखे। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने कहा कि आयोग की जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होगी। वहीं इस जनसुनवाई में छात्रों ने विवादित परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से जल्द आयोजन कराने की मांग की है। ताकि अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में न लटके।