उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अक्टूबर का महीना चल रहा है। जिसमें मौसम में बदलाव जारी है। वहीं उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी
इसी क्रम में आज कुछ जिलों में जमकर बारिश भी हो रहीं हैं। वहीं केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर महीने में ही केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी शुरू हो गई है। यहां केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फ शुरू हुई है। बर्फबारी के बाद केदारपुरी में काफी ठंड भी बढ़ गई है। वहीं धाम पहुंचे श्रद्धालुओं में भी बर्फबारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। केदारनाथ धाम और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की चादर में लिपटीं हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ में दोपहर 1:30 बजे के बाद बर्फबारी शुरू हुई। जिससे केदारपुरी में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।