नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी निजी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है।

लिया गया यह अहम निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी निजी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली को अनिवार्य कर दिया गया है। बताया कि बायोमेट्रिक प्रणाली लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी, अनुशासन सुदृढ़ होगा और शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार आएगा। साथ ही यह भी तय किया गया है कि समय-समय पर इन महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा ताकि व्यवस्था का सही अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। बीते दिनों कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की एक कार्यकारी परिषद की बैठक आयोजित हुई। जिसमें यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।