आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 10 अक्टूबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन लाभदायक रहेगा। दिन अच्छा रहने वाला है। आपका दिन परोपकार में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। दूसरों की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन पारिवारिक दृष्टि से अत्यंत सुखद रहेगा। आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से आपको अत्यधिक प्रसन्नता होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज का दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है। आज के दिन खर्चों में वृद्धि के संकेत भी दिख रहे हैं। ऐसे में फालतू के खर्च से बचें। शाम से रात तक वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा और कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सुखद रहने वाला है। वित्तीय दृष्टि से आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को गति मिलने से व्यवसाय में वृद्धि होगी। इससे आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धन लाभ होगा। दिन सफलता का संदेश लेकर आया है। राजनीति से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज के दिन किसी रुके हुए कार्य के पूरा होने की संभावना है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज धर्म-कर्म में धन खर्च हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन करियर के लिहाज से अत्यंत शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी से सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सेहत पर मौसम परिवर्तन का असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दूर की यात्रा शुभ साबित होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपको करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान धन, यश और सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ आपका कार्य पूरा हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्तो से मुलाकात का अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर की सुख-सुविधा के साधनों पर धन खर्च होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। धन लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन व्यावसायिक रूप से शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान किसी नए निवेश की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दिन सुखद अनुभव देने वाला रहेगा। व्यवसाय में लगातार हो रही प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक तनाव से राहत मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।