शैरी सिंह ने दर्ज की एतिहासिक उपलब्धि, भारत को पहली बार दिलाया मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत की शैरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर भारत के लिए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

शैरी ने जीता खिताब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में 120 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। यह पहली बार था जब किसी भारतीय प्रतियोगी ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता का 48वां संस्करण फिलीपींस के मनीला स्थित भव्य ओकाडा में आयोजित हुआ। जिसमें शैरी सिंह ने अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी बुद्धिमानी, कॉन्फिडेंस और सोशल थिंकिंग से जजों का दिल जीत लिया और मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता। वहीं पहली रनरअप सेंट पीटर्सबर्ग, दूसरी फिलीपींस, की बनी। इससे पहले शेरी ने मिसेज इंडिया 2025 का खिताब जीत चुकी थीं, जिसके बाद ही उन्हें मिसेज यूनिवर्स के लिए चुना गया था।

भारत की एतिहासिक जीत

विजेता: भारत – शेरी सिंह
प्रथम उपविजेता: सेंट पीटर्सबर्ग
द्वितीय उपविजेता: फिलीपींस
तृतीय उपविजेता: एशिया
चतुर्थ उपविजेता: रूस