अक्टूबर माह में रमा एकादशी है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन रमा एकादशी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित रमा एकादशी का व्रत काफी महत्वपूर्ण है। जिसमें भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। रमा एकादशी 17 अक्टूबर को है। मान्यता है कि, रमा एकादशी का व्रत करने से हर मनोकामना पूरी होती है और व्यक्ति को धन, सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
बन रहा महासंयोग
इस साल रमा एकादशी के दिन एक खास योग बन रहा है। जिसमें 17 अक्टूबर को आत्मा के कारक सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन तुला संक्रांति भी मनाई जाएगी। संक्रांति के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस बार रमा एकादशी और सूर्य संक्रांति का संयोग शुभ फलदायी माना जा रहा है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग की गणना अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशीा तिथि समाप्त होगी। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत और निशा काल की पूजा को छोड़कर अन्य सभी पर्वों पर सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इसके लिए शनिवार 17 अक्टूबर को रमा एकादशी मनाई जाएगी।