उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून की छोटी सी बच्ची ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है।
किसान की नन्ही बेटी ने आइबीआर अचीवर बन सफलता प्राप्त की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम बात कर रहे हैं देहरादून की जसमायरा कौर की। जो एक वर्ष 10 माह की है। इस उम्र में जब बच्चे मम्मी-पापा तक ठीक ढंग से बोल नहीं पाते, उस उम्र में मारखम ग्रांट के खैरी गांव की जसमायरा ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में बोलने की कला में अपना नाम दर्ज करवाया है। बच्ची ने अंग्रेजी वर्णमाला के शब्द बोलकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस संबंध में पिता मनिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने रंगीन स्टेवस और ब्लाक से टावर बनाया। इसके अलावा उसने कुछ क्रियाओं का प्रदर्शन किया। रंगो तथा शारीरिक अंगों की पहचान तथा अंग्रेजी वर्णमाला के शब्दों को याद कर अपनी मेमोरी पावर का प्रमाण दिया। निर्धारित समय अवधि के अंदर यह सब कर उसने यह उपलब्धि हासिल की है।
बताया गर्व की बात
जसमायरा ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर प्रदेश व गांव का नाम रोशन किया है। किसान परिवार की इकलौती पुत्री की इस प्रतिभा से माता जसप्रीत कौर और पिता मनिंदर सिंह को उस पर गर्व है। साथ ही लोगों ने बधाई दी है।