नैनीताल: एसएसपी का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान जारी, सार्वजनिक स्थानों से 99 नशेड़ी, हुड़दंगी लिए हिरासत में, लिया जुर्माना

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बुजुर्गों व जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत अराजकतत्वों व हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसपी क्राइम डॉ0जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में भीमताल, भवाली व हल्द्वानी में थानाध्यक्षों व टीम द्वारा भीमताल, भवाली सहित हल्द्वानी में प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की गई।
➡️ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने वाले 99 अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 24,500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया।
➡️ नशे में वाहन चलाने वाले 04 चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए।