आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 13 अक्टूबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई सम्मान या अवार्ड भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल होता जाएगा और धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। आर्थिक मामले में किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से धन वृद्धि के संयोग बनते जाएंगे। व्यापार से जुड़ी लंबी यात्राओं में सफलता हासिल होगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में धीरे- धीरे बदलाव आएंगे। इस दौरान आप नए इन्वेस्टमेंट की तरफ़ आकर्षित होंगे। धन वृद्धि के संयोग बनेंगे। व्यापार के यात्राओं में सफलता हासिल होगी और यात्राओं के कई अवसर आपको मिलते रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और किसी नए प्रोजेक्ट की तरफ़ आगे बढ़ते जाएंगे। आपको करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक मामलों में बैलेंस बनाकर रखेंगे तो धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। खुशियां जीवन में दस्तक देंगी। साझेदारी में किए गए कार्य सफलता लेकर आएंगे।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपके करियर के लिए शुभ सप्ताह है। आर्थिक मामलों में भी धन वृद्धि के संयोग बनेंगे और आपको अपने निवेशों द्वारा सफलता हासिल होगी। बिज़नेस ट्रिप आपके लिए अच्छे संयोग लेकर आएगी और धन वृद्धि करवाएगी। घर परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा एवं आप अपने परिवार के खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति काफ़ी बेहतर होगी और युवा वर्ग की सोच के साथ अपने निवेश करेंगे तो बेहतर परिणाम जीवन में सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और प्रोजेक्ट सफल होते जाएंगे। घर परिवार में भी सुखद समय व्यतीत होगा और बड़ी खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी और आप अपने निवेशों से भी सफलता हासिल करेंगे। धनोपार्जन के कई शुभ संयोग बनते जाएंगे। सेहत में ध्यान देने की आवश्यकता है हालांकि मांसपेशियों में दर्द की संभावनाएं बढ़ सकती है। घर परिवार में सुखद समय व्यतीत करेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। आपकी यात्रा सुखद रहेगी और मधुर स्मृतियों से भरी रहेगी। कार्यक्षेत्र मान-सम्मान बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। घर परिवार में सुखद समय व्यतीत करेंगे। खुशियां दस्तक देंगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी। सेहत में भी काफ़ी सुधार आता दिखाई देता है। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेंगे एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। विवाह के योग बन रहे हैं।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा यात्राओं के दौरान अधिक बेचैनी महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में वैसे तो ऊपरी तौर पर सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा।
आपके द्वारा किए गए प्रयास भविष्य में आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएंगे। व्यापारियों को लाभ के नए साधन प्राप्त होंगे। ​मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी। अपने निवेशों पर ध्यान देंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सेहत में भी काफ़ी सुधार रहेगा और किसी नई हेल्थ एक्टिविटी की तरफ़ रुख़ रहेंगे तो तंदुरुस्ती महसूस होगी। घर परिवार में भी समय अनुकूल होगा और जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशखबरी के योग रहेंगे और सुखद समय व्यतीत होगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कम रहेगी। नई शुरुआत आपके जीवन में सुकून लेकर आएगी एवं मन प्रफुल्लित रहेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगी। शिक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक धन लाभ की स्थितियां प्रबल होती जाएंगी एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। घर परिवार में भी सुखद समय व्यतीत करेंगे। जिंदगी में काफ़ी सकारात्मक बदलाव आते जाएंगे। सेहत में साधारण सुधार होगा। राजनीति में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुखद समय व्यतीत करेंगे। यात्राओं के दौरान किसी बड़े बुजुर्ग को लेकर मन परेशान रहेगा। यात्राएं टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। धन लाभ होगा। नई योजनाएं सफल होंगी।