अल्मोड़ा: “स्वास्थ्य ऑपरेशन आंदोलन” जारी, गांव-गांव से मातृशक्ति भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हो रही शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर “स्वास्थ्य ऑपरेशन आंदोलन” जारी है।

महिलाएं हो रही शामिल

जानकारी के अनुसार यह आंदोलन गुरूवार को 15वें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है, जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। आमरण अनशन पर बैठे कैलाश चंद पांडे, हेमंत वर्मा, नवीन चंद तिवारी, चंद्रा कोहली और नरेंद्र सिंह बिष्ट की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके बावजूद आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार चौखुटिया क्षेत्र में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि चौखुटिया जैसे दूरस्थ क्षेत्र में वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। वहीं अब गांव-गांव से मातृशक्ति भी इस आंदोलन में शामिल हो रही है।