आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 19 अक्टूबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। राजनीति में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिलेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। व्यापार में तरक्की मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में सफलता हासिल करेंगे। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। 

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यावसायिक दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नाम बनेगा, पहचान बढ़ेगी। अच्छे कामों का सुखद फल मिलेगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं। धन में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्त आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर में खुशखबरी आएगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा।  दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा।