उत्तराखंड: बदलता मौसम बीमारियों को दे रहा दावत, गला दर्द, छींक, नाक बहना और बुखार जैसी समस्याओं में इजाफा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के साथ लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। जिसमें गला दर्द, छींक, नाक बहना और बुखार जैसी समस्याएं सामने आ रही है।

मौसम में बदलाव जारी

जानकारी के अनुसार अस्पताल में इन दिनों गला दर्द, इंफेक्शन और सांस की तकलीफ से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इनसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सको का कहना है कि हाल के दिनों में वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। जिससे लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। दरअसल सुबह गर्मी और शाम में अचानक ठंडक के कारण शरीर को अनुकूलन का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में पाचन और श्वसन संबंधी परेशानियां तेजी से बढ़ती हैं। जिस पर विशेषज्ञों ने भी सलाह दी है कि बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी अपेक्षाकृत कमजोर होती है। इस समय गला दर्द, खांसी, नाक बहना और खुजली जैसी समस्याएं बार-बार लौट रही हैं। ऐसे में सेहत का खास ध्यान रखें।