अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग को अपना पहला फारेंसिक एक्सपर्ट मिल गया है।
मिलेगा यह लाभ
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के स्वास्थ्य विभाग में डाॅ. मयंक किशोर चंद्र की तैनाती हुई है। जिसके बाद अब अपराध जांच के क्षेत्र में व जटिल अपराधों की गुत्थियां पहले से तेजी और वैज्ञानिक तरीके से सुलझेंगी। साथ ही अदालतों को सटीक आयु निर्धारण रिपोर्ट भी समय पर मिल जाएगी। इससे पहले क्षेत्र में फारेंसिक जांच के मामलों को हल करने के लिए नमूने देहरादून, रुद्रपुर आदि महानगरों में भेजने पड़ते थे। लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।