अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंजीकृत श्रमिकों के लिए जरूरी खबर है।
ई-केवाईसी करना जरूरी
मिली जानकारी के अनुसार इन श्रमिकों को अब जीवित प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए उन्हें ई-केवाईसी करना जरूरी हैं। केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत जिले में मनरेगा से जुड़े करीब 1,36,164 श्रमिकों की ई-केवाईसी की जाएगी। इसके लिए श्रमिकों को बायोमेट्रिक पहचान, आधार प्रमाणीकरण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इस पहल का उद्देश्य फर्जीवाड़े को रोकना और वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना है।
देखें तिथि
साथ ही ई-केवाईसी के तहत मनरेगा से जुड़े सक्रिय श्रमिकों को अपने जीवित होने का प्रमाण वेबसाइट पर 31 अक्तूबर तक अपलोड करना होगा।