अल्मोड़ा: ऑपरेशन स्वास्थ्य अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर लोगों ने देहरादून कूच पदयात्रा निकाली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर ऑपरेशन स्वास्थ्य अभियान जारी है।

ग्रामीणों में आक्रोश

मिली जानकारी के अनुसार यह आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन व भूख हड़ताल को 23 दिन बीत जाने के बाद भी धरातल में मांगों पर कोई ठोस पहल न होने से आंदोलनकारियों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री आवास घेराव के लिए बुधवार को आंदोलन के मुखिया भुवन कठायत की अगुआई में देहरादून कूच पदयात्रा प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आक्रोशित आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर देहरादून कूच पदयात्रा शुरू की, जो सुबह गगनभेदी नारों के बीच निकली। इस मौके पर भारी संख्या में गांव-गांव से लोग उमड़े। साथ ही नगर में आक्रोश रैली निकालकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। साथ ही एलान किया कि जनता बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को पूरी तरह तैयार हैं।