अलविदा सतीश शाह: नहीं रहें मशहूर अभिनेता सतीश शाह, इस फेमस शो से घर-घर में हुए थे मशहूर, शाहरुख समेत इन अभिनेताओं के साथ किया काम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म जगत से दुखद खबर सामने आई है। बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है।

सतीश शाह का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म और टीवी का जाने माने अभिनेता सतीश शाह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज शनिवार 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर ने एक मीडिया रिपोर्ट्स में बातचीत में अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि की है।‌ सतीश शाह का अंतिम संस्कार कल 26 अक्टूबर को किया जाएगा। उनके निधन की खबर से शोक की लहर है।

घर-घर में फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से मिली खास पहचान

वह अपने फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के लिए काफी मशहूर रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पहली फिल्म ‘भगवान परशुराम’ थी। इसके बाद ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में भी वह नजर आए। गोविंदा, सलमान खान समेत कई अभिनेताओं के साथ काम किया। शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं न’ में सतीश शाह ने मजेदार किरदार निभाया था। उन्होंने ‘रा वन’, ‘हमशकल्स’, ‘फना’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘गुलाम ए मुस्तफा’ संग अन्य बड़ी फिल्मों में काम किया था।