उत्तराखंड: उत्तराखंड के बलिदानी सैनिकों को समर्पित सैन्य धाम, इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के 25 साल पूरे होने को रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश में उत्सव का माहौल है।

पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

इस मौके पर देश के‌ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर काे देहरादून के गुनियाल गांव में नवनिमर्मित सैन्य धाम का उद्घाटन करेंगे। यह सैन्य धाम उत्तराखंड के बलिदानी सैनिकों को समर्पित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जानकारी देते हुए बताया कि लंबा इंतजार का समय खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है। प्रदेश के बलिदानी सैनिक और उनके परिवारों को समर्पित यह सैन्य धाम राज्य के चारों धामों की भांति लोगों की जनभावना से जुड़ेगा।