जाॅब अलर्ट: ISRO में भर्ती का सुनहरा अवसर, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, भरें जाएंगे इतने‌ पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। ISRO में भर्ती का सुनहरा अवसर है। स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर, अहमदाबाद ने टेक्नीशियन B और फार्मासिस्ट A पदों पर भर्ती शुरू की है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर, अहमदाबाद ने टेक्नीशियन B और फार्मासिस्ट A के पदों पर भर्ती के लिए निकाली है। यह भर्ती कुल 55 पदों के लिए है। टेक्नीशियन B के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना और ITI डिप्लोमा अनिवार्य है। वहीं फार्मासिस्ट A पद के लिए फर्स्ट क्लास डिप्लोमा इन फार्मेसी जरूरी है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, ट्रेड और स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

देखें वेबसाइट

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.sac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर अंतिम तिथि 13 नवंबर तक के लिए आवेदन की विंडो खोली गई है।