आज के समय में मोबाइल का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। बिना फोन के हमारे काम भी अधूरे रह जाते हैं। इसके साथ ही फेक नंबर से बचने के लिए भी ऐप आ गये है। आज इससे जुड़ी एक खास अपडेट हम आपको देंगे।
यूजर्स को मिलेगा लाभ
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कॉलर का नाम दिखाने वाली CNAP सेवा को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे अब हर कॉल पर सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का असली नाम भी स्क्रीन पर दिखेगा। यह सेवा डिफॉल्ट रूप से सभी यूजर्स के लिए चालू होगी। इससे फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर लगाम लगेगी। साथ ही यूजर्स को कॉलर की सही जानकारी भी मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कोई इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो ऑप्ट-आउट कर सकता है। जिसमें शुरुआत में यह सेवा 4G और 5G नेटवर्क्स पर लागू की जाएगी। 2G और 3G नेटवर्क्स पर इसे तकनीकी अपग्रेड के बाद शुरू किया जाएगा। नए मोबाइल डिवाइसों में CNAP सपोर्ट को अनिवार्य बनाने की तैयारी है।
CNAP सेवा के बारे में जानें
CNAP यानी Calling Name Presentation है। इस तकनीक से जब कोई आपको कॉल करेगा, तो आपके मोबाइल पर उस व्यक्ति का रजिस्टर्ड नाम भी नंबर के साथ दिखाई देगा। इसका उद्देश्य स्पैम और फ्रॉड कॉल्स को रोकना, यूजर्स को कॉलर की सही पहचान देना और अनचाही कॉल्स से निजात दिलाना है।