उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त कर दिया है। इसकी वजह भी सामने आई है।
अधियाचन वापस मांगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने फिलहाल इस भर्ती को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने लोक सेवा आयोग को पिछले साल भेजा गया अधियाचन वापस मांग लिया है। शिक्षा सचिव ने गुरुवार को आयोग को दोबारा भेजे गए पत्र में कहा कि यह विषय अभी सरकार के विचाराधीन है। ऐसे में पूर्व में इन पदों पर भर्ती के लिए भेजा गया अधियाचन वापस कर दिया जाए। इस भर्ती के संबंध में सरकार भविष्य में जो भी निर्णय लेगी, उससे आयोग को अवगत करा दिया जाएगा। इस अधियाचन वापस मांगने के पीछे शिक्षकों के विरोध के साथ सुप्रीम कोर्ट के हाल ही मे दिए गए उस फैसले को भी वजह बताया जा रहा है। जिसमें एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया है।