अल्मोड़ा: गोल्ज्यू महोत्सव जारी, लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से बांधा समां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मल्ला महल में पांच दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव जारी है । जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों की धूम है।

कार्यक्रमों का आयोजन

इसी क्रम में गुरुवार की रात लोक कलाकारों समेत पंजाब और राजस्थान के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तराखंड के सांस्कृतिक टीमों और लोक कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति को मंच के माध्यम से लोगों के सम्मुख प्रस्तुत किया। देर रात स्टार नाइट में पंजाबी कलाकारों ने प्रस्तुति दी।