आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 01 नवंबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सौभाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में भी लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। फिजूल के खर्चे से बचना होगा। किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण सोच समझकर लें। पुराने दोस्तों का सहयोग मिलेगा और अच्छे दोस्त भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। आज ज्यादा भागदौड़ वाले कार्यों को करते समय सावधानी बरतें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं के कारण आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सफलता में वृद्धि हो सकती है। आज आपके सामाजिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान दिख रहा है। हालांकि इस दौरान कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में आपकी रुचि रहेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज खुशखबरी के संकेत मिलेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों में कटुता आ जाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्त होगा। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। सफलता मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन आपके लिए शुभ फलकारक रहने वाला है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना आपके लिए शुभ रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। राज्य में जुड़े किसी प्रकार के वाद विवाद में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी।आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना भविष्य में आपको लाभ देगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सुख समृद्धि बढ़ेगी। नयी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।