जाॅब अलर्ट: DDA की ओर से इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीडीए की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी के कुल 1732 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए स्टेज-1 परीक्षा का आयोजन दिसंबर या जनवरी में किया जा सकता है। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार स्नातक, स्नातकोत्तर या पीजी डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 05 नवंबर, 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं।