उत्तराखंड: किसानों से जुड़ी जरूरी अपडेट, 09 नवंबर तक बनाएं जाएंगे यह कार्ड, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का स्थापना दिवस 09 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं राज्य स्थापना के 25 वर्ष को रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।

विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं किसानों से जुड़ी अपडेट भी है। जिसमें नौ नवंबर तक प्रदेश में दो हजार किसान क्रेडिट कार्ड, पांच सौ सीएम राज्य पशुधन मिशन पत्र और दो सौ ग्राम्य गो सेवकों के चयन का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, उत्तराखंड के सभी जिलों और विकासखंड स्तर पर नौ नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम और गोष्ठियां आयोजित होंगी। वहीं, पांच नवंबर को दून विवि में अंतर राज्यीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन और सात नवंबर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि पंतनगर में किसान एवं पशुपालकों का भव्य मेला आयोजित होगा।