हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी पंहुचे। इस मौके पर सीएम ने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह की शृंखला में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया।
की बड़ी घोषणाएं
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि कहा कि सैनिकों का जीवन अनुशासन, समर्पण और बलिदान की मिसाल है। सैनिक कभी पूर्व या भूतपूर्व सैनिक नहीं होता, वह सदैव सैनिक ही रहता है। सैनिक भूतपूर्व नहीं, अभूतपूर्व हैं। वे देशभक्ति के चिर स्थाई प्रतीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान सीएम ने कई घोषणाएं की।
📌📌जिसमें उन्होंने शहीद सैनिकों की वीर नारियों, युद्ध दिव्यांग सेवारत एवं सेवामुक्त सैनिकों को आवास निर्माण के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की।
📌📌कहा कि राज्य में सैनिक कल्याण विभाग के ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा।
📌📌हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में सैनिक कल्याण भवन बनाए जाएंगे।
📌📌सैनिक कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि हर सैनिक परिवार तक योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुंच सके।
📌📌कहा कि सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली एकमुश्त अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है।