नैनीताल: तीन दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण शुरू, 15 युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

तीन दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण

इसका आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ। जो पर्यटन विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इस तीन दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण में 15 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से युवाओं को रॉक क्लाइंबिंग के साथ ही कयाकिंग, राफ्टिंग आदि प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षक दीपक कुमार ने युवाओं और पर्यटकों को डीएसए मैदान में प्रशिक्षण दिया। डीएसए मैदान में रॉकवाल में रॉक क्लाइमिंबिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने किया।