माता-पिता बनें अभिनेत्री कैटरीना कैफ व अभिनेता विक्की कौशल, बेबी बॉय का किया स्वागत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल माता-पिता बन गये है।

बेटे को दिया जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने बीते कल शुक्रवार को बेबी बॉय का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने मुंबई के एचएन. रिलायंस अस्पताल में सुबह करीब 8 बजकर 23 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से एक ऑफिशियल हेल्थ अपडेट जारी किया गया। जिसमें बताया कि, ”अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल के घर सुबह बेटे का जन्म हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं कैटरीना और विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक संयुक्त बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, ”हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” इस पोस्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है। दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक शाही अंदाज में शादी की थी।