उत्तराखंड: आज उत्तराखंड के रजत जयंती उत्सव समारोह में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज उत्तराखंड के रजत जयंती उत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे।

उत्तराखंड दौरे पर पीएम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। भाजपा ने पीएम मोदी की मौजूदगी में होने वाले रजत जयंती के मुख्य समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह करीब 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां से सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) आएंगे। वहीं से भीतर एफआरआई में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब 1:15 बजे तक रहेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वह लौट जाएंगे।
📌📌पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान 8140 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें 930 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
📌📌इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष का स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य की विकास यात्रा पर आधारित काफी टेबल बुक का भी अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राज्य गौरव सम्मान भी प्रदान करेंगे।
📌📌प्रधानमंत्री उत्तराखंड को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह इस दौरान महिलाओं, युवाओं व विशिष्ट व्यक्तियों के साथ संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही अवलोकन भी करेंगे।