हल्द्वानी: राज्य स्थापना रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारी अनीता बरगली को किया सम्मानित, राज्य आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव की धूम है।

किया सम्मानित

इस मौके पर आज प्रमुख राज्य आंदोलनकारी अनीता बरगली को राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। जिस पर  प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

ज्ञात हो अनीता बरगली का राज्य आंदोलन में अहम भूमिका रहीं हैं। महिलाओं को आंदोलन से जोड़ने में इनका बड़ा योगदान रहा। राज्य आंदोलनकारी अनीता बरगली लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही है। जिस पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।