अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ओपन बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता कंडोलिया मैदान पौड़ी में आयोजित होनी है। जो 14 से 16 नवम्बर तक होगी।
दी यह जानकारी
इसके लिए जिले की टीम की ओर से भी प्रतिभाग किया जाना है। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले की फुटबॉल टीम का ट्रायल कल 11 नवम्बर को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी स्थाई निवास प्रमाण पत्र, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर मैदान में पहुंचें।