अल्मोड़ा: रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित होगा स्व. विक्टर मोहन जोशी चिल्ड्रन पार्क, इतने करोड़ की लागत से होंगे यह कार्य, पर्यटन को भी मिलेगी गति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के एनटीडी स्थित स्व. विक्टर मोहन जोशी चिल्ड्रन पार्क अब रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

होंगे यह कार्य

मिली जानकारी के अनुसार यह स्व. विक्टर मोहन जोशी चिल्ड्रन पार्क को रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम 1.40 करोड़ की लागत से पार्क में फूलों का बागान और वाटर फाउंटेन स्थापित करेगा। साथ ही यहां पर्यटकों की सुविधा का विस्तार होगा। वहीं पर्यटन कारोबार में भी इजाफा होगा। इस पार्क का एक करोड़ 40 लाख रुपये से कायाकल्प होगा। जिसमें यहां पर्यटकों के लिए बैठने के लिए बैंच आदि सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में झूले लगाए जाएंगे। पार्क में मुख्य द्वार का भी निर्माण किया जाएगा।