दुखद: दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, धमेंद्र समेत इन अभिनेताओं के साथ दी शानदार फिल्म

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन हो गया है।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके परिवार के करीबी मित्र ने दी। उन्होंने अपने लंबे और समृद्ध करियर के दौरान सादगी, प्रतिभा और मजबूत अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

अपने लंबे करियर में उन्होंने 90 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम

कामिनी कौशल का असली नाम उमा कश्यप था और उनका जन्म साल 1927 में 16 फरवरी को लाहौर में हुआ था। कामिनी कौशल ने धर्मेंद्र के साथ भी काम किया है। वो धर्मेंद्र की पहली हीरोइन थीं। वो धर्मेंद्र की पहली को-स्टार थीं। उन्होंने 1946 में ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म ‘नीचा नगर’ थी। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। इनमें ‘शहीद’, ‘नदिया के पार’, ‘शबनम’, ‘आरजू’, ‘बिराज बहू’, ‘दो भाई’, ‘जिद्दी’, ‘पारस’, ‘नमूना’, ‘आबरू’, ‘बड़े सरकार’, ‘जेलर’, और ‘नाइट क्लब’ जैसी फिल्में शामिल हैं।