18 नवंबर: आज है शिव चतुर्दशी व्रत, देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित, देखें शुभ मुहूर्त व पूजन विधि

आज 18 नवंबर 2025 है। आज शिव चतुर्दशी व्रत है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और भक्त व्रत भी रखते हैं।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 नवंबर को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 19 नवंबर को सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

वहीं भगवान शिव की पूजा मासिक शिवरात्रि को निशा काल में होती है। इसके लिए 18 नवंबर को अगहन महीने की मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन निशा काल में पूजा का समय देर रात 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक है।

जानें पूजन विधि

मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करें। उसके बाद सफेद वस्त्र धारण करके शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं नम: शिवाय’ का जाप करें। शिव पुराण में, मासिक शिवरात्रि में चारों पहर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का विधान है। सुबह गंगाजल से, दोपहर में दूध से, शाम को दही और रात में शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस दिन व्रत करने वालों को शिव पुराण या शिवाष्टक का पाठ अवश्य करे। पूजा का समापन शिव आरती के साथ करें।