नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इतने पदों पर भर्ती
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रोजेक्ट पोजीशन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, असिस्टेंट साइंटिस्ट समेत 134 पदों पर भर्ती की वैकेंसी निकाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार अभ्यर्थी ने M.Sc./ B.Tech + Doctorate/ M.Tech (preferred)/ साइंस, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलिकॉम में बैचलर डिग्री/ बैचलर के साथ कंप्यूटर स्किल वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। कुछ पदों के लिए निर्धारित अनुभव की मांग भी की गई है।
देखें वेबसाइट
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।