हल्द्वानी में लगेगा सहकारिता मेला, ‘सहकारिता से पर्यटन विकास’ थीम पर होगा आधारित

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के एमबी कालेज के मैदान में सहकारिता मेला आयोजित किया जाएगा।

सहकारिता मेले का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष तथा राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेशभर में सहकारी मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत 25 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2025 तक हल्द्वानी के एमबी कालेज के मैदान में यह मेला आयोजित होगा। बताया कि मेला ‘सहकारिता से पर्यटन विकास’ थीम पर आधारित रहेगा, जिसमें विशेष रूप से ईको आतिथ्य, ईको पर्यटन, होमस्टे परिचालन प्रशिक्षण, स्थानीय व्यंजन, फल उत्पादन तथा होमस्टे सहकारिता जैसे विषयों पर गतिविधियाँ होंगी। मेले में विभिन्न विभागों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही सहकारी गोष्ठियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।