देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2025 में भारतीय बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीते और नया इतिहास रचा।
जीते इतने पदक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली में आयोजित हुए इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय बॉक्सर्स ने सभी 20 भार वर्ग में पदक जीतकर इतिहास रचा। जिसमें भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के अंतिम दिन 9 स्वर्ण पदक जीतकर सफलता हासिल की। इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल मिलाकर नौ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीते। इस बार शामिल हुए सभी 20 भारतीय मुक्केबाजों ने पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार का दिन महिला मुक्केबाजों के नाम रहा। जहां मीनाक्षी (48 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और नूपुर (80+ किग्रा) ने दोपहर सत्र में स्वर्ण जीते। वहीं, शाम के सत्र में निकहत जरीन (51 किग्रा), जैस्मीन लैंबोरिया (57 किग्रा) और प्रवीन (60 किग्रा) ने भी शीर्ष स्थान हासिल किए। भारत के पुरुष मुक्केबाजों ने भी दिन को स्वर्णिम बनाते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। सचिन (60 किग्रा) ने किर्गिस्तान के मुनारबेक उलु सेइतबेक को 5:0 से हराया। फाइनल्स की सबसे शानदार जीत हितेश (70 किग्रा) की रही, जिन्होंने शुरुआती पिछडने के बाद कजाकिस्तान के नूरबेक मुर्सल को 3:2 से हराकर रोमांचक मुकाबले में जगह बनाई, और राउंड 2 और 3 में जबरदस्त काउंटर और शांत फिनिश के साथ वापसी की।