हल्द्वानी: दीजिए बधाई: अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में तेजस तिवारी ने जीता कांस्य पदक, बनें उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय शतरंज पदक विजेता

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के तेजस तिवारी को बधाई दीजिए। तेजस ने कॉमनवेल्थ अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में पदक जीता है।

जीता कांस्य पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 8 से 17 नवंबर तक कॉमनवेल्थ अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें हल्द्वानी के तेजस तिवारी ने कांस्य पदक जीता है। क्लासिकल फॉर्मेट के 9 राउंड में तेजस ने 5.5 अंक हासिल किए और अपनी फिडे स्टैंडर्ड रेटिंग में 42 पॉइंट की शानदार बढ़ोतरी की। अंतिम राउंड में मिली हार के बावजूद उनका शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर-8 आयु वर्ग में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता

दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही तेजस अब उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय शतरंज पदक विजेता बन गए हैं। हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले तेजस की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी है।