नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का आयोजन
जिसमें किसानों और छात्रों को बायोफ्लॉक फिश टेक्नोलॉजी की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार इसका विषय मॉर्डन फिश कल्चर प्रैक्टिसेज रहा। इस कार्यशाला में 30 किसानों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों को नदी, झील और नालों में मत्स्य पालन कर स्वरोजगार स्थापित करने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा की रोजगार केवल नौकरी नहीं है, बल्कि स्वावलंबी होना ही असल मायने में रोजगार है। इस मौके पर मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, मुख्य वक्ता श्रीदेव सुमन विवि के डॉ. विशाल दत्ता और दिल्ली विवि के डॉ. लुकराम इंगोचोबा मितयी रहे।